Advertisement
Advertisement

छापेमारी में बुकी घर से मिला 17 करोड़ नकद 14 किलो सोना, 200 किलो चांदी

एक ऐसा बुकी जो अपनी काली कमाई छोड़ दुबई भागा

, पुलिस को उसके घर से रेड में मिला 17 करोड़ नकद 14 किलो सोना, 200 किलो चांदी,

नागपुर का एक व्यवसायी ऑनलाइन सट्टेबाजी में 58 करोड़ रुपये हार गया. इसके बाद पुलिस ने जांच की तो व्यवसायी को कथित तौर पर धोखा देने वाले व्यक्ति के घर से 17 करोड़ रुपये नकद के अलावा 14 किलोग्राम सोना भी बरामद हुआ.
महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सट्टेबाज अनंत जैन ने एक व्यवसायी को नकली सट्टेबाजी ऐप्स में निवेश करने का लालच दिया और फिर उससे 58 करोड़ ररुपये से अधिक की ठगी कर ली.. जिसके बाद वह फरार हो गया. व्यवसाई को जब लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है. तब उसने इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को दी नागपुर पुलिस ने काका चौक स्थित आरोपी के घर पर जब छापा मारा वह हैरान रह गई. यहां पुलिस को 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी,14 किलोग्राम सोना भी बरामद हुआ.200 किलोग्राम चांदी मिली,

जिसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस की छापेमारी से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गया. आगे की जांच जारी है

ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म बनाने वाले कथित ‘सट्टेबाज’ अनंत उर्फ सोंटू नवरतन जैन के बारे में संदेह है कि वह नागपुर से 160 किमी दूर गोंदिया शहर में रहता थ|एक व्यवसायी को नकली सट्टेबाजी ऐप्स में निवेश में फंसा लिया. शुरुआत में झिझकने के बाद, व्यवसायी अनंत जैन(‘सट्टेबाज’) के झांसे में आ गया और एक हवाला एजेंट के माध्यम से 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.’ अनंत जैन ने व्यवसायी को ऑनलाइन जुआ खाता खोलने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक प्रदान किया. कुमार ने बताया, अनंत जैन(‘सट्टेबाज’) ने बिजनेसमैन को ऑनलाइन गैंबलिंग अकांउट खोलने के लिए वॉट्सऐप पर एक लिंक भेजी। बिजनेसमैन ने 8 लाख रुपए के साथ सट्टा खेलने की शुरुआत की, पुलिस आयुक्त ने कहा कि शुरुआती सफलता के बाद, व्यवसायी को झटके लगने शुरू हो गए क्योंकि उसने

जीते तो केवल 5 करोड़ रुपये थे लेकिन 58 करोड़ रुपये


वह गंवा चुका था.. व्यवसायी को तब संदेह होने लगा क्योंकि वह ज्यादातर घाटे में था और उसने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन अनंत जैन’सट्टेबाज’)ने इनकार कर दिया. आयुक्त ने कहा,व्यवसायी ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आज गोंदिया में जैन के आवास पर छापा मारा 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी,14 किलोग्राम सोना भी बरामद हुआ.200 किलोग्राम चांदी मिली,

छापेमारी में बुकी घर से मिला 17 करोड़ नकद 14 किलो सोना, 200 किलो चांदी


नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया, “अनंत जैन ने शिकायतकर्ता – एक व्यवसायी को ऑनलाइन जुए से पैसे कमाने का आकर्षक लालच दिया और अपने जाल में फंसा लिया और 58 करोड़ रुपये की ठगी कि और आरोपी दुबई भाग गया है ,

इस छापेमारी के दौरान आरोपी सट्टेबाज के घर से 17 करोड़ रुपये नकद, सोने के बिस्कुट और आभूषण के रूप में 14 किलो सोना और 200 किलो चांदी मिली. हालांकि, सट्टेबाज अनंत जैन ने पुलिस को चकमा दे दिया ऐसा संदेह है कि वह दुबई भाग गया है, अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *